तुला

व्यक्तिगत जीवन

कुछ चिरस्थायी प्यार के क्षणों के कारण आप का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा । नए रिश्ते सुखद होंगें । आप परिवारवालों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी वाणी द्वारा हर किसी को मोह लेंगें ।

व्यापार/व्यवसाय

आज अपनी उत्कृष्ट और विश्वसनीय निर्णयात्मक निपुणता के बल पर वित्त-संबंधी फैसले लेने के लिए उत्तम दिन है. आप को पेशे या व्यवसाय सम्बन्धी एक रोमांचक अवसर की पेशकश की जा सकती है। आप की कड़ी मेहनत का आप को इच्छित और लाभदायक परिणाम मिलेगा।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज एक नई स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रारंभ करने के लिए उपयुक्त दिन है। आप बहुत सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

यात्रा

आज आपको अपने बॉस या अपने सहकर्मियों के साथ दौरे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. इस व्यवसायिक यात्रा से आपको लाभ होगा ।

भाग्य

अपनी सहज वृत्ति का पालन करते हुए आप आज महान उपलब्धियां पा सकते हो. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और आप रचनात्मक तरीकों के सहारे से जो चाहे वह पा सकते हैं।

भावनाएं

दिल की सुनें; आपका हृदय आपका सही दिशा में मार्गदर्शन करेगा । मन की स्थिति भ्रमित रहने के कारण आपका संभाषण प्रभावित होगा। धैर्य रखें और अपने आप के साथ ज्यादती न करें।

राशि अक्षर: Ra, Ta | र, त

तुला राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

1,6,7,9,13,14,18,19,28

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,10,11,16,20,29,30

महीने के प्रारम्भ में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा। उच्च पद पर सुशोभित हो सकते हैं। वित्तीय मामलों को लेकर समस्या दूर होगी। विदेश में अध्ययन या रिसर्च कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी पदों पर बैठे लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपसे ईमानदारी और प्रेम की अपेक्षा रखेगा। सार्वजनिक कार्यों और प्रकल्पों में रुचि लेंगे। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। पहला और दूसरा सप्ताह सुखद रहेगा।

व्यक्तिगत सुख को पारिवारिक सुख से अधिक महत्व देंगे। शनि और सूर्य के एक राशि में आने से माँसपेशियों में खिंचाव और दर्द का अनुभव हो सकता है। अधिकाधिक यात्राओं के कारण चिड़चिड़ाहट हो सकती है। अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध आपको समस्या में डाल सकते हैं। अहङ्कार और आडम्बर से दूर रहें। धर्म-कर्म की भावना कुछ कम हो सकती है। गृहोपयोग के लिये कोई महँगा सोफा, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं।

राशि अक्षर: Ra, Ta | र, त

तुला राशिफल | लिब्रा होरोस्कोप
 

स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतरीन रहेंगे। व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। यात्राओं के दौरान आप कई बार कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों की समस्या पहले हो चुकी है उन्हें प्राणायाम और अपनी जीवनशैली में सुधार कर लेना चाहिये। मई से सितम्बर महीने के बीच लीवर के रोगियों को कुछ समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को जुलाई के बाद ज्यादा विशेष देखभाल करनी चाहिये। एनीमिया और थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। अटके हुये धन के वापस मिलने के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति के मामलों में आपको बड़ा लाभ होगा। लेकिन कुछ मामले उलझने की सम्भावना भी बन रही है। अवैध माध्यमों से धन कमाने से बचें। वर्ष के मध्य में शेयर मार्केट में निवेश में नुकसान हो सकता है। आप वर्ष के दूसरे भाग में विलासिता के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। जुलाई से नवम्बर के बीच पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों की समस्या दूर होगी। आपकी आय के लिये वर्ष की अन्तिम तिमाही बेहतरीन रहेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको कई व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में कई शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। इसके लिये फरवरी-मार्च बेहद शुभ रहेगा। 4 फरवरी को गुरु के मार्गी होने से परिवार को लेकर कई पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन आपको जून के बाद अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। 18 मई के बाद राहु का आपके पञ्चम भाव में गोचर आपकी सामाजिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें।

प्रणय जीवन: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को सम्वाद के माध्यम से आसानी से सुलझा लेंगे। लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल्स विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। आप अपने रिश्तों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। फरवरी मास में अपने प्रेमी को गिफ्ट दे सकते हैं। जुलाई के महीने में आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये, इससे आप रिश्तों को बचा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्टूबर के बाद प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी पर न थोपें।

शिक्षा और करियर: वर्ष की प्रथम तीन महीनो में फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यो में बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब में आपको कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी योग्यता का परीक्षण करने का प्रयास करेंगे। कृषि सम्बन्धी कारोबार में अच्छी पैदावार से आर्थिक लाभ होगा। राहु के पञ्चम भाव में गोचर के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है। यदि किसी नये कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। अन्यथा उसे बीच में छोड़ने का विचार भी मन में आयेगा। अक्टूबर के बाद शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधा दूर होगी।

समाधान: प्रत्येक बृहस्पतिवार गाय को जौ खिलाना लाभकारी होगा। निम्नलिखित मन्त्र का नित्य जाप करें।
 

Top
Hindi